उत्तर प्रदेश में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा उप जिलाधिकारी व पत्रकारों का किया गया सम्मान

रुरा कानपुर देहात। कस्बा रूरा मैं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट कानपुर देहात के  द्वारा उप जिलाधिकारी आनन्द सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक  संदीप सिंह व कस्बा के सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंट किया।



इस अवसर पर कस्बा रुरा के उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं व्यापार मंडल कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने सभी पदाधिकारियों को माला व अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया इस अवसर पर मौजूद रहे अवधेश शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अनूप ओमर ,मीडिया प्रभारी अशोक चौहान उपाध्यक्ष, सर्वेश गुप्ता (सोनू) सर्राफा ,गोविंद तिवारी महामंत्री ,अशोक मिश्रा नगर अध्यक्ष, कपिल मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, रामू गुप्ता नीरज शुक्ला ,राजू कौशल, श्याम गुप्ता दुर्गेश दीक्षित आदि व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी आनंद सिंह अपर पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह व  मीडिया कर्मी गोल्डन द्विवेदी दैनिक जागरण अशोक मिश्रा आज विमल सेंगर राष्ट्रीय सहारा अरविंद शर्मा खबर इंडिया आनंद शुक्ला दैनिक युवा गौरव सुनील कुशवाहा लाइव  इंडिया टीवी को अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया। व्यापार मंडल द्वारा  कोरोना वायरस  जैसी विषम परिस्थिति में अपना काम कर रहे हैं लोगों को सम्मान किया गया चाहे वह पुलिस प्रशासन हो चाहे प्रशासनिक अधिकारी या मीडिया कर्मी यह सभी लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं। ऐसे कोरोना फाइटर्स का व्यापार मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मोनू गुप्ता ने उप जिलाधिकारी को 101 राशन के पैकेट भेंट किए  इन राशन के पैकीटो में  आटा चावल दाल नमक तेल मसाले आज सामग्री बंद थी यह सुखा राशन जिलाधिकारी जी को गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों को वितरण करने हेतु व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।इस  अवसर पर सर्राफा के वरिष्ठ पदाधिकारी रविशशि द्विवेदी ने उप जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का माला व शाल पहनाकर स्वागत किया।