रुरा कानपुर देहात। कस्बा रूरा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रजोल शुक्ला, युवा भाजपा नेता शिवा पांडेय, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निशांत सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंशुल बाजपेयी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बबलू कुशवाहा, सभासद अनुराग यादव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गरीब बच्चों में बिस्किट के पैकेट व फल वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई।
भारतीय संविधान को लिखने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक दूरगामी सोच वाले व्यक्ति थे। उन्होंने आजादी के बाद देश में कानून व्यवस्था को सुचारु रुप से लागू करने के लिए गहन अध्ययन कर भारतीय संविधान की रचना की। भारत में अनुसूचित जाति को उनके हक के लिए दर्जा दिलाने का कार्य भी में उनके द्वारा किया गया । इसलिए भारत के अनुसूचित जाति के लोगों ने अपना मसीहा मानते हैं और उनकी पूजा भी करते हैं। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर दीक्षा धर्म सुनाओ लोगों के लिए मसीहा के रूम में थे उनके द्वारा लिखे गए संविधान से आज भारत की कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए गरीबों की मदद करने का फैसला लिया जिसके अंतर्गत उन्होंने गरीब और असहाय लोगों को खाद सामग्री वितरित की।