अज्ञात कारणों से नवाबपुरवा में 6 जानवरों की मौत

रुरा कानपुर देहात। कस्बा रुरा क्षेत्र के ग्राम नवाब पुरवा मैं मंगलवार को अज्ञात कारणों से 6 जानवरों की मौत हुई। यह 6 जानवर अलग-अलग परिवारों के थे जिसमें  एक भैंस  2 बछड़े एक पड़िया और 3 बकरी है। सुनील कुमार की भैस राजेश की एक पड़िया व 2 बछड़े अशोक कुमार के तथा 3 बकरी संतोष की थी।  सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सभी जानवरों का निरीक्षण कर उनको जमीन में दफना दिया गया। पशुधन प्रसार अधिकारी ने लोगों से जानवरों के खानपान में देखरेख करने की बात कही वही जानवरों के बीमारी के बारे में पूछताछ की। सुनील कुमार ने बताया कि शाम को भैंस में चारा भी खाया था ऐसी कोई बीमारी की जानकारी नहीं थी। इस प्रकार से इन 6 जानवरों की मौत से गांव वालों में दहशत का माहौल छा गया। डॉक्टरों ने गांव के अन्य जानवरों की जांच की दालों को दवाइयां भी वितरण की।  सभी गांव वालों ने डॉक्टरों से सलाह लेकर जानवरों को राशन देने की बात कही। किसानों ने बताया की लॉक डाउन से उनकी स्थिति खराब हो रही है और इस प्रकार से जानवरों की मौत से उनकी आर्थिक कमर टूट गई है। ग्रामीणों का रो रो कर बुरा हाल हो गया  सभी जानवरों की मौत से लेकर काफी परेशान दिख रहे थे। अभी तक गांव में किसी भी प्रकार के प्रशासनिक अधिकारियों के आने की सूचना नहीं मिली है। लोगों की आर्थिक मदद के लिए समाजसेवी शिवा पांडेय ने प्रशासन के अधिकारियों से बात कर उन्हें मुआवजा देने की बात कही। प्रधान प्रसार अधिकारी निरंजन सिंह ने सभी जानवरों का चेकअप कर लोगों को उचित दवाइयां वितरित करें जिससे कि आगे किसी भी जानवर को इस प्रकार  मौत ना हो।