उन्नाव रेप पीड़िता की मृत्यु पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया और सरकारों से लोगों के भीतर कानून का खौफ पैदा करने की बात कही
युवा गौरव। राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो।उन्नाव रेप पीड़िता की मृत्यु के बाद उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,'जिस उन्नाव रेप पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी कलरात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दुःख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है। यूपी सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा व जनता की मांग है। साथ ही, इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को यूपी सहित पूरे देशभर में रोकने हेतु राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।'
उन्नाव रेप पीड़िता की शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। गौरतलब है कि पीड़िता को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर गुरुवार की शाम दिल्ली लाया गया था। गुरुवार की सुबह जब पीड़िता केस की सुनवाई के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंची थी तो रास्ते में बलात्कार के आरोपियों उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया था। जिसके बाद रेप पीड़िता जलती हुई करीब आधा किलो मीटर तक दौड़ी और खुद ही 100 नंबर डायल कर पुलिस को इंफॉर्म किया। जिसके बाद उसे लखनऊ के सिविलि अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता लगभग 90 फीसदी झुलस चुकी थी और उसकी सेहत में सुधार होता न देखकर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था
राज्यपाल से मिली मायावती बोलीं - यूपी में जंगलराज है, सरकार पर दिखाएं सख्ती
लखनऊ ब्यूरो। उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। मायावती ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब है।जंगलराज चल रहा है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप एक महिला भी हैं और गवर्नर भी हैं। आप संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें और यूपी सरकार पर सख्ती दिखाएं।
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मौत पर सपा, कांग्रेस और बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों ने योगी सरकार की आलोचना की है। सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव यूपी विधानसभा के सामने धरने पर बैठ गए। वहीं लखनऊ दौरे पर आईं प्रियंका गांधी अचानक कार्यक्रम बदलकर उन्नाव पहुंच गईं। कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मिलने पहुंच गईं। मायावती ने मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था खराब है। जंगलराज चल रहा है। उन्होंने राज्यपाल से कहा कि आप एक महिला भी हैं और गवर्नर भी हैं। आप संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करें और यूपी सरकार पर सख्ती दिखाएं। मुख्यमंत्री और डीजीपी को बुलाकर जानें कि महिलाओं के खिलाफ लगातार क्यों हो रहे हैं?
इसके पहले बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर उन्नाव दुष्कर्म कांड पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने साफ कहा है कि बलात्कार के आरोपियों को सजा देने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। यह कानून ऐसा होना चाहिए जिससे खौप पैदा हो।
उन्होंने कहा कि जिस उन्नाव बलात्कार पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी शुक्रवार की रात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दुख की घड़ी में बसपा पीड़ित परिवार के साथ है। उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने के लिए शीघ्र ही विशेष पहल करे। यही इंसाफ का तकाजा व जनता की मांग है।
बसपा सुप्रीमो ने इसके साथ ही इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देशभर में रोकने के लिए राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे। केंद्र सरकार भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।