किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार - सूर्य प्रताप शाही

 

युवा गौरव । राज प्रताप सिंह

 

लखनऊ ब्यूरो। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा है कि किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से पहले प्रदेश में किसानों को गेहूं का रेट प्रति कुंतल 13 सौ रुपए भी नहीं मिल पाता था जबकि आज हमारी सरकार 1840 रुपए कुंतल की दर से किसानों को भुगतान कर रही है। श्री शाही ने कहा कि हम किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इस कार्य में हमें काफी सफलता भी मिली है। श्री शाही गुरुवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पराली जलाने की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश में बीते 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 4225 घटनाएं फसल अवशेष यानी पराली जलाने की घटनाएं हुई। 1 अक्टूबर से 10 दिसंबर के बीच कुल 4871 धान की पराली जलाने की घटना हुई जबकि 194 स्थानों पर गन्ने की पत्तियो को जलाने का मामला सामने आया वही कूड़ा जलाने की 364 एवं अन्य प्रकार के 81 ऐसी घटनाएं दर्ज की गई हैं।

 

इसमें 218 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। वही 526 विभागीय कर्मचारियों के विरुद्ध भी कदम उठाए गए हैं। कुल 1867 लो खिलाफ एफ आई आर दर्ज किए गए जबकि 126 लोग ऐसे मामले में गिरफ्तार किए गए हैं। कुल 2 करोड़ 33 लाख 32 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है जिसमें से 66 लाख तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।