भाजपा नेता विरोध बदर्शत नहीं कर पाते : अखिलेश
 


युवा गौरव। राज प्रताप सिंह

 

लखनऊ ब्यूरो। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विरोध बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। अखिलेश यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि, भाजपा, भाषा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से डरती है। उसके नेता अपना विरोध बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। बहस के दौरान टीवी का लाइव टेलीकास्ट रुकवा देते हैं और जब जनता सड़कों पर निकलती है तो इंटरनेट बंद करवाते है। इतिहास में उन सरकारों का क्या हुआ जो अपनी ही जनता से डरती थीं?अखिलेश ने सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए निर्णायक साबित होंगे। जनता संकटों में घिरती जा रही हैं। देश में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी निरंकुश हो गए हैं। अपहरण-बलात्कार की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। बच्चियों और छात्राओं तक का मान-सम्मान नहीं बच रहा है। किसान को फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। 

 

पीड़ित परिवार ने अखिलेश से मुलाकात की

 

इलाहाबाद के थाना नवाबगंज के तहत ग्राम जूडापुर में एक दम्पत्ति (माता-पिता) के साथ दो सगी नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के साथ शव शत-विक्षत किए जाने के लोमहर्षक काण्ड की पीड़ित बेटी बबिता साहू और भाई ने भी अखिलेश यादव से मुलाकात की। कहा कि उनके परिवार को अभियुक्तों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं।