रुरा कानपुर देहात। कस्बा रूरा में परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के जिला अध्यक्ष कानपुर देहात आनंद शुक्ला की उपस्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिवा पांडेय के निजी प्रतिष्ठान में तिरु श्याम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर परशुराम जयंती मनाई। जहां पूरे भारत देश में लॉक डाउन चलाएं ऐसे में राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहकर परशुराम जयंती मनाई। प्रसाद जी शक्ति और पराक्रम के वह प्रतीक हैं जिन्होंने पृथ्वी की अच्छा के लिए अपने हाथों में फरसा उठाया। वास्तव में इस पृथ्वी पर अत्याचार करने वाले लोगों के लिए परसराम जी एक ऐसा उदाहरण है जिन्होंने इस पृथ्वी पर अत्याचारों का विनाश कर इस पृथ्वी पर शांति की स्थापना की। ब्राह्मण कुलभूषण श्री परशुराम जी एक शक्ति के प्रतीक हैं जो एक साधारण मनुष्य को समय आने पर अपनी अंतरात्मा की शक्ति से जनकल्याण समाज कल्याण विश्व कल्याण की भावना रखते हुए हाथों में फरसा उठाकर दुराचारीओं का विनाश करने की शक्ति का रूप है। आज 25 अप्रैल परशुराम जयंती के अवसर पर समस्त भारत में ब्राह्मण समाज के लोग लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने अपने घरों में परशुराम जी की जयंती मना रहे हैं। ऐसे अवसर पर उन लोगों को सबक लेना चाहिए जो आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करते हुए एकजुट होकर धर्म का कार्य कर रहे हैं उन्हें अपने देश की अपनी और अपने परिवार की कोई चिंता नहीं है। आज परशुराम जयंती के अवसर पर कस्बा रूरा में शिवा पांडेय के घर पर उपस्थित होकर राष्ट्रीय ब्राह्मण योजन सभा के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार शुक्ला व अंशुल बाजपेयी ने श्री परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती को मनाया तथा उनसे यह प्रार्थना की कि जिस प्रकार आपने इस पृथ्वी पर दुष्टों का बुराई का नाश कर इस पृथ्वी पर अमन चैन शांति की स्थापना की देश में उनकी जरूरत है क्योंकि देश में करोड़ों वर्ष महामारी जैसी वैश्विक महामारी ने पूरे देश को अपने आगोश में लिया हुआ है इस घड़ी में प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा व सुरक्षा की जिम्मेदारी अब केवल परमात्मा के हाथ में ही हैं ऐसे में राष्ट्रीय ब्राह्मण विधानसभा के सभी पदाधिकारियों ने श्री परशुराम जी के चरणों में नमन करते हुए देश व विश्व में अमन शांति की प्रार्थना की।
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के पदाधिकारियों ने मनाई परशुराम जयंती